Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सांप के काटने से महिला की मौत, झारग्राम अस्पताल में चल रहा था इलाज

Spread the love

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के काठालिया गांव की एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। महिला का पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मृतका की पहचान सरला किस्कू के रूप में हुई है, जो काठालिया गांव के ग्राम प्रधान मानिक चंद्र किस्कू की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान उन्हें एक जहरीले सियाल चांदा सांप ने काट लिया था। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल रेफर कर दिया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बावजूद गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई।

कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।