चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
शीतलहर को देखते हुए चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 150 लाभुकों को कंबल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नगर प्रशासक मोटाय बानरा, सिटी मिशन मैनेजर तमाल कांत महाकुड़, कनीय अभियंता अनिश कुमार, मीता राय, हरमोहन पानिका, बीरेंद्र उरांव, मो. गुलाब, असगर हुसैन, रेणुका महतो, अमित मिश्रा, अरुण महतो, दुर्गा पद नाथ, प्रलभ नाथ झा, असीम नाथ, रॉकी दास सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लाभुकों ने विधायक और नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।