Responsive Menu
Add more content here...

चाणक्यपूरी कॉलोनी में पहली बार हुआ दुर्गा पूजा, महानवमी पर महाभोग का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता

जमशेदपुर के मानगो स्थित चाणक्यपूरी कॉलोनी में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद यह आयोजन संभव हो सका। कॉलोनी और आसपास के बुजुर्गों के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उन्हें नौ दिनों तक माता दुर्गा की आराधना का अवसर मिला।

महानवमी के दिन भव्य महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल को उत्साहपूर्वक सराहा और माता से कामना की कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा और भी भव्य रूप में जारी रहे।