Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में सड़क हादसा : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
दुर्गा पूजा के मौके पर बुधवार देर रात एनएच-49 पर बड़ा हादसा हो गया। रंगड़ो पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और ईंटामुड़ा गांव निवासी धोनी पातर बुधवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर खंडामौदा गांव में आयोजित ओड़िया जात्रा देखने गए थे। घर लौटते समय पुलिया पर बने गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई एंबुलेंस से दोनों को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोमनाथ मुंडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं धोनी पातर को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया।

गुरुवार को इलाज के दौरान धोनी पातर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।