Responsive Menu
Add more content here...

रांची रेलवे स्टेशन के पास तिरुपति बालाजी मंदिर स्वरूप का पंडाल, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

रांची।
राजधानी रांची रेलवे स्टेशन के समीप बना दुर्गा पूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पंडाल को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है।

पंडाल की भव्य वास्तुकला और डिजाइन इतनी बारीकी से बनाई गई है कि श्रद्धालु खुद को मानो वास्तविक मंदिर परिसर में महसूस कर रहे हैं। खासकर रात के समय पंडाल में उमड़ती भीड़ और रोशनी से सजीव माहौल देखने लायक होता है।

पंडाल की एक बड़ी खासियत यहां चल रहा लेजर शो है, जिसमें अलग-अलग थीम को प्रदर्शित किया जा रहा है। चमकती रोशनी और रंगों का संयोजन लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को तेज हवाओं के कारण पंडाल के समीप स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा गिर गई थी। इसके बाद आयोजकों ने पंडाल परिसर में लेजर शो को और प्रमुखता से प्रस्तुत करना शुरू किया, जो अब लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।

रांची के स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज़ इलाकों से भी लोग इस अनोखे पंडाल और शानदार लेजर शो को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।