Responsive Menu
Add more content here...

महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से की शहर की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता
महानवमी के अवसर पर पूजा पंडालों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को साकची थाना स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम से शहर की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए रियल टाइम यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्थानीय थानों, मोबाइल एवं स्टैटिक पुलिस टीमों और दंडाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को सतर्क और अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने आमजनों से भी प्रशासन को सहयोग करने की अपील की, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।