चाईबासा (झारखंड):
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार शाम नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए दो आईईडी (IED) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं।
यह घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा गांव के पास उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर, जो असम के निवासी थे, को तत्काल राउरकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
घायलों का इलाज जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।