Responsive Menu
Add more content here...

नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को आज रांची में दी गई श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री और राज्यपाल हुए शामिल

Spread the love

रांची, झारखंड: -ओडिशा सीमा पर शनिवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शहीद हुए सीआरपीएफ 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह को आज ही रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। गमगीन माहौल में सैन्य परंपराओं के अनुरूप ‘रेथ लेयिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।


कब और कैसे हुआ हमला?

शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित राउरकेला जिले के के. बोलंग थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया।

विस्फोट में एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

मरांग बुरु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले। सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।” – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

🇮🇳 देश को गर्व है शहीद पर

पूरे समारोह में सैनिक सम्मान के साथ शहीद को विदाई दी गई। जवानों ने ‘सलामी’ दी और अधिकारियों ने मौन श्रद्धांजलि देकर अपने सम्मान और दुख को प्रकट किया।