Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता दशरथ माण्डी का निधन, विधायक समीर मोहंती ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (एन बेरा) – झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और झामुमो के वरिष्ठ नेता दशरथ माण्डी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

खबर मिलते ही बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री समीर कुमार मोहंती झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुड़ाबांदा प्रखंड के आंगारपाड़ा पंचायत स्थित बनग्राम गांव पहुंचे। विधायक ने स्व. माण्डी के पार्थिव शरीर पर फूलमाला अर्पित कर और पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि – “दशरथ माण्डी जी का योगदान झारखंड आंदोलन और समाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी ईमानदारी और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

श्रद्धांजलि अर्पण के समय झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड़ाबांदा प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, उपाध्यक्ष श्याम पदो टुडू, कोषाध्यक्ष पदमलचन बेरा, संगठन सचिव दाशमा सोरेन, युवा नेता साकिला हेम्ब्रम, मेघराय हेम्ब्रम, हाड़ीराम सोरेन, मानीक कालिंदी, रिंकू प्रधान, साहेब राम सोरेन, बंकीम सोरेन, सुराई हेम्ब्रम, भगवान कालिंदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि दशरथ माण्डी का निधन संगठन और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।