Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में राजनीतिक दलों के वाहनों से झंडा उतरवाने पर बवाल, आजसू पार्टी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता : शहर में यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मामला उन वाहनों से जुड़ा है जिन पर राजनीतिक दलों का झंडा लगा हुआ था। हाल के दिनों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई नेताओं के वाहनों से झंडे उतरवाए गए और उन पर चालान भी किया गया। इसी के खिलाफ आजसू पार्टी ने जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।

आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर पुलिस अब केवल जुर्माना वसूलने में लगी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से राजनीतिक दलों के वाहनों से झंडा हटाने संबंधी कोई आधिकारिक परिपत्र (सर्कुलर) जारी नहीं किया गया है। यदि ऐसा कोई आदेश जारी भी हुआ है, तो इसे सभी दलों के जिला अध्यक्षों के साथ साझा किया जाना चाहिए था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी आधिकारिक सूचना के झंडा उतरवाना और जुर्माना लगाना पूरी तरह अनुचित है। आजसू पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताया और जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए।

मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो आजसू नेताओं के साथ उपस्थित थे।