चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) ।
मुसाबनी वन क्षेत्र के गुड़ाबांदा प्रखंड के बालीजुड़ी गांव के पास सोमवार की देर शाम एक जंगली हाथी के हमले से सरोज पाल (35) की मौत हो गई। घटना स्वर्णरेखा नदी के किनारे हुई,
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में यह जंगली हाथी उत्पात मचा रहा था और लोगों के लिए खतरा बन गया था।
मुसाबनी रेंज के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हो गई। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और हाथी के निकट न जाने की अपील की है।
वन विभाग ने कहा कि हाथी के व्यवहार की निगरानी और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टीमों को तैनात किया जाएगा।