Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के सांपधरा गांव में हाथी का उत्पात, केला और कटहल की फसल को पहुंचाया नुकसान

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। बुधवार रात सांपधरा गांव में एक जंगली हाथी ने बागान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा।

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–2 )जमशेदपुर के डीएफओ से सवाल: विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के लिए रोपित 1.15 लाख पौधे अधिकारी खा गये या मवेशी चर गये?

जानकारी के अनुसार हाथी गांव निवासी गोसाई हेंब्रम के बागान में घुस गया और वहां लगे कटहल एवं केले के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने कई कटहल तोड़कर खा लिए, जबकि कई फलों और पेड़ों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसके अलावा केले के पौधों को भी तहस-नहस कर दिया गया, जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।

रातभर ग्रामीण हाथी के डर से जागते रहे। काफी देर तक गांव में उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के जंगल की ओर चला गया। हालांकि हाथी के आसपास के जंगल में मौजूद होने की आशंका से गांव के लोग अब भी भयभीत हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरडीहा पंचायत क्षेत्र में हाथियों का आना-जाना लगातार बना रहता है। यह इलाका चाकुलिया वन क्षेत्र का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, जहां से हाथियों का झुंड अक्सर पश्चिम बंगाल की ओर आवाजाही करता है।

लगातार हो रहे हाथी उत्पात से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से राहत दिलाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।