Responsive Menu
Add more content here...

बरसोल में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Spread the love

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा चौक के पास एनएच-49 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रात के अंधेरे में होने के कारण काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों, चौक-चौराहों और एनएच किनारे स्थित होटलों में पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। मृतक की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।