Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया 130वें संविधान संशोधन का विरोध

Spread the love

रांची, । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया।

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि यह संशोधन चुनी हुई राज्य सरकारों को अस्थिर करने और जनता की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा आघात करार दिया और कहा कि किसी भी हाल में ऐसी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विधानसभा में विरोध दर्ज कराते हुए समीर मोहंती ने साफ शब्दों में कहा—
“लोकतंत्र बनाम तानाशाही की इस जंग में जनता की ताक़त ही सबसे बड़ी ताक़त है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।