बेरमो (बोकारो)। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेम) सुप्रीमो जयराम महतो ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मारने के लिए 1.5 करोड़ रुपये में बाहर से शूटर बुलाया गया था।
यह बयान उन्होंने रविवार को बेरमो में आयोजित एक सभा में दिया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। महतो ने कहा कि “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है और मुझे जान से मारने की तैयारी की गई है।”