जमशेदपुर | संवाददाता
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने ई.एस.आई.सी. (इम्प्लाइज इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के क्षेत्रीय निदेशक को मेमोरेंडम सौंपकर जमशेदपुर के मजदूरों के लिए बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं की मांग की।
एटक प्रतिनिधिमंडल ने 500 बेड के ESIC अस्पताल, गोविंदपुर और मानगो में डिस्पेंसरी खोलने, पर्याप्त डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और हेल्पर की स्थाई नियुक्ति तथा सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
मेमोरेंडम की प्रति जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को भी सौंपते हुए एटक के कोल्हान प्रमंडल के महासचिव कॉम अम्बुज कुमार ठाकुर और उप महासचिव कॉम हीरा अरकने ने सांसद को वर्तमान व्यवस्था में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि ESIC अस्पताल को 500 बेड का किया जाए और टेल्को व मानगो में जल्द डिस्पेंसरी खोलने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें, ताकि मजदूर और उनके परिवार आसानी से चिकित्सा लाभ प्राप्त कर सकें।
सांसद महोदय ने एटक प्रतिनिधियों की बातों को ध्यान से सुना और उनकी मांगों पर संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एटक प्रतिनिधिमंडल में कॉम धनंजय शुक्ला, कॉम विक्रम कुमार, कॉम बि के पाठक और कॉम सीताराम कालिंदी भी उपस्थित थे।
मुख्य बिंदु
एटक ने ESIC अस्पताल में 500 बेड, पर्याप्त स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता की मांग की
सांसद विद्युत वरण महतो को भी मेमोरेंडम सौंपा गया
गोविंदपुर और मानगो में डिस्पेंसरी खोलने की मांग
सांसद ने मांगों पर संबंधित विभाग से कार्रवाई का आश्वासन दिया
एटक प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान प्रमंडल के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी