टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक
जमशेदपुर।
आगामी थर्ड मार्च के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और अब तक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जेएन टाटा की प्रतिमा अनावरण व महा रक्तदान शिविर पर चर्चा
बैठक के दौरान जेएन टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण और प्रस्तावित महा रक्तदान शिविर को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी पदाधिकारियों ने अब तक की तैयारियों को संतोषजनक बताया और कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने पर सहमति जताई।
रक्तदान के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
यूनियन की ओर से शहरवासियों और कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना देकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं शहर के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।
यूनियन नेतृत्व ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया।
पहली बार यूनियन परिसर में होगा प्रतिमा अनावरण
गौरतलब है कि यह पहला अवसर होगा जब थर्ड मार्च के दिन यूनियन परिसर में जेएन टाटा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे लेकर यूनियन स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।