Responsive Menu
Add more content here...

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की तबीयत बिगड़ी, रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती

Spread the love

सिमडेगा/रांची।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की तबीयत अचानक खराब हो गई। सोमवार को वे अपने गांव स्थित खेत में बेहोशी की हालत में पाए गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कुरडेग अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सिमडेगा में उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर बिमल लकड़ा को बेहतर इलाज के लिए रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष एवं सिमडेगा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि बिमल लकड़ा खेत में कार्य के दौरान अचानक अचेत हो गए थे।

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को निर्देश देते हुए लिखा,

“@IrfanAnsariMLA जी, कृपया बिमल लकड़ा जी को हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा अविलंब उपलब्ध कराएं और मुझे नियमित रूप से उनकी स्थिति की जानकारी दें।”

गौरतलब है कि बिमल लकड़ा भारतीय हॉकी टीम के एक प्रतिष्ठित डिफेंडर रहे हैं और सिमडेगा जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर झारखंड का मान बढ़ाया है।