Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: नामांकन की स्क्रूटनी पूरी, 14 उम्मीदवारों के नामांकन वैध

Spread the love

घाटशिला, 22 अक्टूबर 2025 (अबुआ खबर):
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 14 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।

रद्द हुए तीनों प्रत्याशी — मालती टुडू, मंडल मुर्मू और दुखी मार्डी — निर्दलीय उम्मीदवार थे।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने-अपने सिंबल के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।

रिटर्निंग ऑफिसर सुनील चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। जिले की सीमाओं को सील कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध नकदी या हथियारों की आवाजाही को रोका जा सके।