Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: बेटे ने धारदार हथियार से मां की हत्या की, थाना में सरेंडर किया

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव के राणा टोला में जब्बर सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी 77 वर्षीया मां सुधा बाला देवी की धारदार हथियार से घर में ही हत्या कर दी। घर में खटिया पर सुधा बाला देवी की रक्त रंजित लाश पड़ी थी। आरोपी का पुत्र मंगल सिंह अपनी ससुराल गया था। ‌घर में जब्बर सिंह और उसकी मां थे। यह घटना विगत रात की है। मां की हत्या करने के बाद जब्बर सिंह ने गुरुवार की सुबह थाना में अपना अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन कर लाश का पंचनामा तैयार कर अपने कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण किसी बात को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतका के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी के पुत्र मंगल सिंह से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त कर रही है। आरोपी ने धारदार हथियार को कहीं फेंक दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ का धारदार हथियार को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।