घाटशिला, 14 नवंबर 2025: पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड के परिणाम आने के बाद भी झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं।
निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार:
सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो) – 10,919 वोट
बाबूलाल सोरेन (भाजपा) – 5,465 वोट
रामदास मुर्मू (जेएलकेएम) – 4,972 वोट
अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त वोट इस प्रकार हैं:
पंचानन सोरेन (BAP) – 117
पार्वती हांसदा (PPI-D) – 51
नारायण सिंह (निर्दलीय) – 58
परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 36
बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 25
मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 66
मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 106
रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 49
विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 177
डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 239
NOTA – 376
दूसरे राउंड तक आए रुझानों में यह साफ दिख रहा है कि झामुमो उम्मीदवार पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर चल रहे हैं, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर बनी हुई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है और अधिकारी सभी राउंड की गिनती क्रम से जारी कर रहे हैं।
घाटशिला उपचुनाव के अंतिम नतीजों पर पूरे क्षेत्र की नजर टिकी हुई है।