Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: पहले राउंड की मतगणना में सोमेंश चंद्र सोरेन को बढ़त

Spread the love

घाटशिला | अबुआ खबर डेस्क

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है। पहले राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार सोमेंश चंद्र सोरेन ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

पहले राउंड में उन्हें 5450 वोट मिले हैं और वे 2164 मतों से आगे चल रहे हैं।

दूसरी ओर, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं और वे 2164 मतों से पीछे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन को पहले राउंड में 2204 वोट प्राप्त हुए हैं।
जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. श्रीलाल किस्कु को 134 वोट मिले हैं।

पहले राउंड का रिजल्ट:

सोमेंश चंद्र सोरेन (JMM) – 5450 वोट (आगे +2164)

रामदास मुर्मू (JDKKM) – 3286 वोट (पीछे -2164)

बाबू लाल सोरेन (BJP) – 2204 वोट (पीछे -3246)

डॉ. श्रीलाल किस्कु (निर्दलीय) – 134 वोट (पीछे -5316)

कुल 20 राउंड की गणना निर्धारित है। जैसे-जैसे और राउंड पूरे होंगे, वोटों का अंतर और चुनाव का रुझान भी स्पष्ट होता जाएगा।

अबुआ खबर आप तक हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा।