घाटशिला | अबुआ खबर डेस्क | 14 नवम्बर 2025
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव में 14वें राउंड की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार वे 74,720 वोट के साथ फिलहाल आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन 47,239 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सब पर भारी—सोमेश की बढ़त ने राजनीति में बढ़ाई हलचल
14वें राउंड के आंकड़े यह साफ़ कर रहे हैं कि मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच केंद्रित है। हर राउंड के साथ सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त में इजाफा हुआ है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ गई है।
अन्य उम्मीदवारों की स्थिति
- रामदास मुर्मू (जेएलकेएम) – 10,563
- पंचानन सोरेन (BAP) – 786
- पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया – डेमोक्रेटिक) – 288
- नारायण सिंह (निर्दलीय) – 163
- परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 111
- बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 115
- मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 765
- मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 310
- रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 249
- विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 742
- डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 1,168
- NOTA – 2,120
चुनावी विश्लेषण
- राउंड दर राउंड की गिनती में झामुमो की बढ़त साफ़ दिख रही है।
- मुख्य मुकाबला अब केवल झामुमो और भाजपा के बीच केंद्रित है।
- अन्य छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार फिलहाल परिणामों पर बड़ा असर नहीं डाल पाए।