Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: चंपई सोरेन का झामुमो पर हमला — “आदिवासियों को ठगा, झूठे वादों से पाई सत्ता”

Spread the love

घाटशिला | संवाददाता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। इसी कड़ी में धालभूमगढ़ प्रखंड के मोहलीशोल में भाजपा की ओर से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एक भव्य जनसभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश आनंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद और सिद्धू-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा —

“झामुमो ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा है और झूठे वादों के सहारे सत्ता हथियाई है। उन्होंने आदिवासियों की जमीन छीनी और खुद को उनका हितैषी बताने का ढोंग किया। जनता अब इन झूठों को पहचान चुकी है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो वास्तव में झारखंड और आदिवासियों के विकास की बात करती है।

“ओलचिकी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने का श्रेय भी भाजपा सरकार को जाता है। झामुमो सरकार ने न तो रोजगार दिया और न ही विकास। राज्य की सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर हो चुकी है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प है — ‘सबका साथ, सबका विकास’, और जनता अब झूठे वादों से तंग आ चुकी है। उन्होंने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा, जिन्हें चंपई सोरेन ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।