Responsive Menu
Add more content here...

जवाहर नवोदय विद्यालय बालिकुड़िया में उत्साहपूर्वक मनाया गया भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस

Spread the love

बहरागोड़ा | अबुआ खबर संवाददाता (एन. बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, प्रहसन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने भारत स्काउट और गाइड के संस्थापक स्मिथ बेडन पावेल के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “स्काउट और गाइड संगठन समाज में रचनात्मक और सेवा भाव से कार्य करने का संदेश देता है। बच्चों को चाहिए कि वे भी इसी भावना से प्रेरित होकर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करें।”

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निष्ठा और सेवा भावना अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षकगण मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी श्यामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया और आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।