Responsive Menu
Add more content here...

बालिकुड़िया पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह

Spread the love

बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हाल ही में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 100 पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्होंने अपने विद्यालय के दिनों की यादें ताजा कीं और वर्तमान छात्रों के साथ अनुभव साझा किए।

advertisment

विद्यालय प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने स्वागत भाषण में खुशी जताते हुए कहा कि यह आयोजन हमें अपने पुराने परिवार के साथ फिर से जुड़ने का सुनहरा अवसर देता है। उन्होंने समारोह की शुरुआत करते हुए सभी पूर्व छात्रों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

समारोह में पूर्व शिक्षक दीपक भगत और भौमिती गिरी ने अपने अनुभव और विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं। इस दौरान एलुमनी सदस्यों ने प्रथम टर्म परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का एक और आकर्षण विद्यालय परिसर में किए गए पौधरोपण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां थीं। मंच संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया, जबकि संगीत शिक्षिका खुशबू कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इसके अतिरिक्त, इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही एलुमनी एसोसिएशन और विद्यालय की वॉलीबॉल टीम के बीच दोस्ताना मैच का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, अप्सरा बाला सहित कई शिक्षक और पूर्व छात्र उपस्थित रहे। समारोह ने सभी को अपने विद्यालय जीवन की यादें ताज़ा करने और सामाजिक संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।