चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौतम शर्मा ने की, जबकि सोसाइटी के मुख्य संरक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सोसाइटी ने स्थानीय कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
advertisment

टैलेंट हंट ऑडिशन आयोजित करने का लिया गया निर्णय
सोसाइटी द्वारा सारेगामापा, डांस झारखंड डांस, डांस लिटिल चैंप्स एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता ‘नच बलिए’ जैसे कार्यक्रमों के ऑडिशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन ऑडिशनों के माध्यम से गायन और नृत्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विभिन्न शहरों के लिए ऑडिशन की तिथियां घोषित
बैठक में सर्वसम्मति से ऑडिशन की तिथियां तय की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 जनवरी को जादूगोड़ा एवं झारग्राम में ऑडिशन आयोजित होंगे। इसके बाद 17 जनवरी को खड़गपुर, 18 जनवरी को घाटशिला एवं जमशेदपुर में ऑडिशन लिए जाएंगे। अंत में 21 जनवरी को चाकुलिया में ऑडिशन प्रक्रिया संपन्न होगी।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, गौतम दास, साहेबराम मांडी, मोहन माइति, प्रणव बेरा, विक्रम बारीक, तापस दास, राहुल महतो, सहदेव गोप, मनोज महतो, नील दास सहित सोसाइटी के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।