रांची: झारखंड गृह विभाग से इस समय की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
एमएस भाटिया का नाम सबसे आगे, सरकार कर रही है मंथन
सूत्रों की मानें तो नए साल में झारखंड को नया डीजीपी मिल सकता है। इस दौड़ में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार स्तर पर पिछले कई महीनों से इस पद को लेकर मंथन का दौर जारी है और एमएस भाटिया को लेकर गंभीर विचार किया जा रहा है।
डीजीपी पद की रेस में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल
डीजीपी पद के लिए अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं। इनमें 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह और 1993 बैच के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी डीजीपी की दौड़ में बताए जा रहे हैं।
वर्ष के अंत तक स्पष्ट हो सकती है तस्वीर
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान डीजीपी का अंतिम कार्यदिवस 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा नए डीजीपी की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि वर्ष के अंत तक बताया जा रहा है कि मौजूदा डीजीपी का अंतिम कार्यदिवस 30 दिसंबर यानी आज के दिन सरकार किसी भी समय अंतिम निर्णय ले सकती है। इसको लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।