Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो की ‘बांटो और राज करो’ नीति फेल, बाबूलाल सोरेन की जीत तय — सुदेश महतो

Spread the love

घाटशिला | संवाददाता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

सुदेश महतो ने धालभूमगढ़ के चतरो और गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि

“झामुमो अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो’ की नीति पर चल रही है, लेकिन अब जनता इस चाल को भांप चुकी है। जनता अब भ्रमित नहीं होगी। इस बार का वोट झारखंड की राजनीति में बदलाव का संदेश देगा।”

उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता पूरी तरह एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में खड़ी है। यह उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला जनादेश है।

सुदेश महतो ने कहा —

“पिछले छह वर्षों में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अब वक्त आ गया है कि घाटशिला की जनता अपना जनादेश देकर इस निकम्मी सरकार को जवाब दे। यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि राज्य की नीति और नीयत तय करने का है।”

उन्होंने आगे कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में है और इस उपचुनाव का परिणाम पूरे झारखंड के लिए एक बड़ा संदेश साबित होगा।

“आजसू पार्टी जनता के असली मुद्दों — गांव की जरूरतों, विकास, रोजगार और जनसेवा — को लेकर मैदान में उतरी है। मौजूदा सरकार जनता पर थोपे गए मुद्दों पर राजनीति कर रही है, लेकिन असली मुद्दे जनता के दिल से निकलते हैं।”

सुदेश महतो ने इस दौरान धालभूमगढ़ के मुरुडीह, बुराकाटी, जोलकाटा, भाकर समेत कई गांवों में भी प्रचार अभियान चलाया।

कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, फूल कुमारी देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, सत्यनारायण महतो, संजय मेहता, राजेश महतो, नवीन महतो, टिकैत महतो, सपन सिंह देव, सचिन महतो और करण महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।