Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धालभूमगढ़ में भरी हुंकार, कहा — “भाजपा का बैल झामुमो के हल से निकला”

Spread the love

धालभूमगढ़ | अबुआ खबर डेस्क

जैसे-जैसे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतदान तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को साधने में पूरी ताकत झोंक चुके हैं।

शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धालभूमगढ़ के नरसिंगढ़ हाट मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र तथा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा,

“यह बीजेपी का ऐसा बैल प्रत्याशी है जो खाया-पिया, मोटा और तगड़ा हुआ झामुमो में, लेकिन हल जोतने चला गया बीजेपी में। मगर अफसोस नहीं — क्योंकि इस क्षेत्र की चिंता स्वर्गीय रामदास सोरेन ने की थी, इसलिए हमारा प्रत्याशी सोमेश सोरेन ही विजयी होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में रोजगार से जुड़ी नीतियों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा,

“राज्य में जो भी उद्योग या रोजगार से जुड़ी योजनाएं लागू होंगी, उनमें 75 प्रतिशत नौकरियां झारखंड के स्थानीय लोगों को ही दी जाएंगी।”

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर धनबल और बाहुबल के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है। इस बार घाटशिला की जनता सोमेश सोरेन के साथ खड़ी है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी।”

जनसभा में उपस्थित भीड़ और जनता के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि घाटशिला का चुनावी माहौल अब और अधिक रोचक होता जा रहा है, जहां दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं।