चाकुलिया | अबुआ खबर संवाददाता (रोहन सिंह)
श्रीमद् भागवत कथा वाचिका सुश्री आरती किशोरी ने शनिवार की सुबह चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नंदी की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़ खिलाया।
आरती किशोरी ने गौशाला की संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा से बातचीत कर गौशाला के संचालन और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गौशाला में तस्करों और कसाइयों से मुक्त कराए गए लगभग 23 हजार गौवंश को नई जिंदगी दी जा रही है, जो वास्तव में गौ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने गौशाला परिसर में चल रहे निर्माणाधीन मवेशी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और ध्यान फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आरती किशोरी ने कहा कि —
“यह गौशाला केवल एक आश्रय नहीं, बल्कि एक पवित्र धाम के समान है, जहां सेवा और करुणा का संगम दिखाई देता है।”
इस अवसर पर हिमांशु शास्त्री, शारदा लोधा, आशीष नागर, विकास सोनी, शुभम गोस्वामी, स्नेह शर्मा, रोहित चंडेल, राहुल शर्मा, हिमांशु दास, अमन दास और राणा गोप उपस्थित थे।