Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक पर छात्रों का आक्रोश

Spread the love

घाटशिला | अबुआ खबर संवाददाता

घाटशिला उपचुनाव की सरगर्मी के बीच अब क्षेत्र का युवा वर्ग झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा को लेकर नाराज नजर आ रहा है। छात्रों ने राज्य सरकार से गहरा असंतोष जताते हुए कहा कि वे लगातार मेहनत और लगन से तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाओं के सामने आने से परीक्षा या तो रद्द कर दी जाती है या उस पर रोक लगा दी जाती है, जिससे उनकी मेहनत और समय दोनों व्यर्थ हो जाते हैं।

छात्रों ने बताया कि इस विषय पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ बैठक की और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग रखी। उनका कहना है कि राज्य में परीक्षा आयोजित होने के बाद बार-बार पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का सामने आना, सरकार की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एक छात्र ने कहा —

“हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द कर दी जाती है। यह हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है और अब हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”