Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब, कथा व्यास आरती किशोरी ने दिया मोक्ष प्राप्ति का संदेश

Spread the love

चाकुलिया (संवाददाता रोहन‌ सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित नामोपाड़ा रासमंच में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रास मंच मंदिर के तत्वावधान में चल रहे इस आयोजन में कथा व्यास सुश्री आरती किशोरी ने अपने मधुर वचनों और भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

कथा के दौरान उन्होंने ध्रुव चरित्र, जड़भरत कथा, प्रह्लाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और वामन अवतार जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। आरती किशोरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को पवित्र बनाता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि इस कथा के माध्यम से मनुष्य अपने पापों से मुक्त होकर शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है।

उन्होंने जीवन के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने पद और संपत्ति पर अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि ईश्वर ने जितना दिया है, वह पर्याप्त है।

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिलि), विप्लव दास (बूबाई), रंजीत दास, चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पांडा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, बिजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पांडा समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।