Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रासमंच में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, उमड़ी भक्तों की भीड़: भक्तों की विपत्ति में भगवान सहारा बनते हैं: आरती किशोरी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित नामोपाड़ा के रासमंच में सार्वजनिक रास मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन के दिन बुधवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ​कथा व्यास सुश्री आरती किशोरी ने सुदामा चरित्र, भगवान कृष्ण का गोलोक धाम प्रस्थान और परीक्षित मोक्ष प्रसंग का मार्मिक और जीवंत वर्णन किया। उपस्थित श्रोता मंत्र मुग्ध और भाव विभोर हो गए।


आरती किशोरी ने सुदामा चरित्र में भगवान कृष्ण और उनके बाल सखा सुदामा की अटूट मित्रता, निस्वार्थ प्रेम और भक्ति का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया। कथा वाचन करते हुए उन्होंने सुदामा की अत्यधिक गरीबी के बावजूद उनके निस्वार्थ समर्पण और कृष्ण के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाया।

इसके कारण ही कृष्ण ने उन्हें गले लगाया और उनके पैर धोए। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने सुदामा के साथ मित्र धर्म का पालन किया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं। भक्त जब विपत्ति में होता है तब भगवान उसकी मदद अवश्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में संतोष का होना जरूरी है। जिस तरह सुदामा गरीब होते हुए भी संतोषी थे। सुदामा के चरित्र से हमें सीख लेनी चाहिए। ‌आरती किशोरी द्वारा प्रस्तुत भजन अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो,कि दर पर सुदामा गरीब आ रहा है, पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने मिलन सात दिन का हमारा तुम्हारा भजन और आरती के साथ कथा का समापन किया। कृष्ण और सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी की सभी ने सराहना की। गुरुवार को पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, विशाल बारीक, दिलीप कुमार दास (लिलि), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास, चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पाण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, बिजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पांडा, समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।