Responsive Menu
Add more content here...

गुड़ाबांदा में अवैध बालू स्टॉक पर कार्रवाई, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

गुड़ाबांदा:
गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पुनसिया में अवैध बालू खनन और भंडारण को लेकर माइनिंग विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान लगभग चार हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज:
मामले में गुड़ाबांदा थाना में कांड संख्या 31/25 दिनांक 23/12/25 के तहत धारा 303(2)/317, BNS 21, MMDR, 54JMMCR और 13 JMPIMT के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

कार्रवाई का उद्देश्य:
पुलिस और माइनिंग विभाग ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध खनन को रोकना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

स्थान और निरीक्षण:
पुनसिया क्षेत्र में अवैध लघु खनिज बालू स्टॉक को चिन्हित कर उसे जब्त किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।