Responsive Menu
Add more content here...

INDIA गठबंधन ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को मिला मौका

Spread the love

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

सूत्रों के अनुसार, INDIA गठबंधन की बैठक में इस नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। माना जा रहा है कि विपक्ष ने एक ऐसे चेहरे को उतारा है, जिनकी न्यायपालिका में सख्त और साफ छवि रही है।