Responsive Menu
Add more content here...

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्व. मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मंत्री सोनू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने स्व. रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा, “रामदास दा ने झारखंड आंदोलन से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को मजबूत करने तक, हमेशा पार्टी और राज्य के लिए अहम योगदान दिया। उनका जाना हम सभी और पूरी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने आगे कहा कि रामदास सोरेन बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उम्र में बड़े होने के कारण सभी उन्हें दादा कहकर संबोधित करते थे। मंत्री सोनू ने बताया कि मंत्रिमंडल में रहते हुए कई बार राज्य के विकास को लेकर उनसे गहन चर्चाएं हुई थीं।

नगर विकास मंत्री ने स्पष्ट किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरा रही है कि संगठन अपने नेताओं और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा, “आज हम पार्टी की ओर से रामदास दा के परिवार के लिए यह संदेश लेकर आए हैं कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।”