Responsive Menu
Add more content here...

जामिरडीहा में 15वें वित्त आयोग की योजना से पक्की नाली का निर्माण शुरू, जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत अंतर्गत जामिरडीहा गांव में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब दूर होने जा रही है। मंगलवार को 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत स्वीकृत पक्की नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने मुख्य सड़क से सुबोध मांडी के घर तक बनने वाली नाली का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस नाली के बन जाने से बरसात के समय जलजमाव की परेशानी खत्म होगी और गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

शिलान्यास समारोह में मुखिया राम मुर्मू, प्रतिनिधि शंकर मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राहुल बाजपेई, कलन महतो, रवीन टुडू, आकुल राणा, सोमनाथ राणा, विश्वजीत राणा, भातुर महंती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नाली बनने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी और पूरे क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनेगा।