मुख्य व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
जमशेदपुर : संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल में शुक्रवार को चौदहवां वार्षिक खेल दिवस उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता संजय यादव उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में CISF जमशेदपुर के सुमित गिरि, पूर्व एसडीओ पटमदा चंद्रशेखर तिवारी, एस.आई.एस.एस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमित गिरि, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के तैराकी कोच संजीवन कुमार मिश्रा, एमडी विक्रम सिंह, परसुडी पुलिस के ऑफिसर इंचार्ज अविनाश कुमार, और इंद्रजीत कलसी (शारदा एसोसिएट) शामिल हुए।
विद्यालय की चेयरपर्सन लूसी सिंह, संस्थापक अखिलेश सिंह, प्रबंधक सुशील सिंह, सचिव सौरव गिरी और बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
ड्रिल और खेल प्रतियोगिताओं से सजा मैदान
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग ड्रिल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद ट्रैक और फील्ड की कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ओवरऑल चैंपियन और सर्वश्रेष्ठ एथलीट
खेल दिवस में इस वर्ष ओलिवर हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
● बेस्ट बॉयज एथलीट: अरविंद टुडू
● बेस्ट गर्ल एथलीट: स्नेहा पूर्ति
विद्यार्थियों के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सफल आयोजन में टीम का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल एडमिन के. सी. भारती, कोऑर्डिनेटर स्वाती झा, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, परीक्षक नियंत्रक विश्वास त्रिपाठी, अनुशासन प्रभारी प्रणय खंडीताई और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।