Responsive Menu
Add more content here...

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर: खासमहल-8 स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शहर के तुलसी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

समारोह का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, जेआरडी टाटा स्टील के खेल प्रबंधन विभाग से जुड़े हसन इमाम मलिक, ए.एस. कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अवधेश गिरी तथा जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों पर आधारित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वृद्धाश्रम पर आधारित नाटक और “विविधता में एकता” का संदेश देने वाली प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा।

अपने संबोधन में उपायुक्त राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और अच्छे चरित्र के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, तुलसी भवन के प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर अरुणाभूषण, संस्कार भारती की अध्यक्ष रागिनी भूषण, एसआईएसएस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गिरी, पुलकित इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के विक्रम सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूल प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।