Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर पूर्वी में लगेगी हाई मास्ट लाइट, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अब रात के समय रोशनी व्यवस्था और बेहतर होने वाली है। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसी क्रम में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

विधायक ने बताया कि हाई मास्ट लाइट लगने से बाजार, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही अंधेरे के कारण होने वाली समस्याओं और असुरक्षा की भावना में भी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित सभी स्थानों पर जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।