Responsive Menu
Add more content here...

बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन: बागबेड़ा से तीन अपराधी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की सतर्कता से क्षेत्र में संभावित घटना टल गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

सिटी एसपी कुमार शिवाशिश के अनुसार 15 दिसंबर की शाम बागबेड़ा थाना को सूचना मिली थी कि संजय नगर नाला के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की।

Advertisement

पुलिस छापेमारी के दौरान मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद राज और मोहम्मद समीर को हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपी आपस में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया। बरामद हथियारों को जब्त कर पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।