Responsive Menu
Add more content here...

सीतारामडेरा में अपराध की साजिश नाकाम, नदी किनारे हथियार के साथ चार युवक गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण नगर स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे से चार युवकों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन गगराई, मंगल गगराई, करण मुंडारी और अभय नामता के रूप में हुई है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे कुछ युवक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चारों युवकों को मौके से दबोच लिया। तलाशी में हथियार बरामद होने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग लूट और छिनतई की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।