धनबाद: धनबाद पुलिस ने भगोड़े अपराधी प्रिंस खान और उसके साथी सैफी उर्फ मेजर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के आर्थिक नेटवर्क, शूटर और हथियार खरीद-बिक्री के चक्र को ध्वस्त करने के लिए यह कार्रवाई की।
एसएसपी प्रभात कुमार ने समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 12-13 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य हथियारों के साथ शहर में सक्रिय हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपराधियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में 9 सितंबर को राजगंज पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग में संलिप्तता स्वीकार की। बरामद हथियारों और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न थानों में शूटर और वित्तीय प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने कहा कि गिरोह के वित्तीय और शूटर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की अपील
एसएसपी ने व्यवसायियों से चेतावनी दी कि जो भी प्रिंस खान को पैसे भेज रहे हैं, वे सतर्क रहें। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से अपील की गई है कि किसी भी तरह के अपराध में लिप्त न हों और अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
गिरफ्तार अपराधी
शूटर:
संबलपुर: सुरज तांडी
जमशेदपुर: आशीष कु. सिंह, लक्की विशाल
वासेपुर: तौकिर राजा
षड्यंत्रकर्ता और वित्तीय प्रबंधक:
वासेपुर: अफरिदी राजा, पवन कु. सिंह
कतरास: रितिक कु. विश्वकर्मा, विक्रम कु. साव (तकनीकी सहयोगी)
अन्य: अमन कु. गुप्ता, आकाश कु. वर्णवाल, तौकिल अंसारी, अभिषेक पाण्डेय
बरामद सामग्री
देशी पिस्टल: 1
देशी कट्टा: 1
जिन्दा गोली: 3
देशी बम: 2
नगद राशि: ₹31,970
मोटरसाइकिल: 2 (पल्सर 250cc, होंडा ड्रीम)
स्मार्टफोन: 7
प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और थाना प्रभारी भी मौजूद थे।