Responsive Menu
Add more content here...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के धनबाद दौरे से पहले एयरपोर्ट से IIT (ISM) तक ड्राई रन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा

Spread the love

धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 1 अगस्त को प्रस्तावित IIT (ISM) धनबाद दौरे को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक एक मॉक ड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर की परीक्षण लैंडिंग की गई और पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, वैकल्पिक मार्गों और स्थल की अंतिम तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े हर पहलू की निगरानी की और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को सुनिश्चित किया, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के समय कोई खामी न रह जाए। ट्रैफिक डायवर्जन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और भीड़ नियंत्रण से संबंधित योजनाओं को भी परखा गया।

धनबाद के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रूट मैप की समीक्षा की और कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए हर व्यवस्था चाक-चौबंद है।