Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड के चाकुलिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बीड़ी बस्ती में गुरुवार की सुबह हुई।

मृतका की पहचान राखी मुंडा के रूप में हुई है। घटना के वक्त उनका पति किशन मुंडा मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। बारिश के कारण काम न होने पर जब वह वापस लौटा, तो उसे एक बच्चे ने अपनी पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी दी।

तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने एएसआई पीतांबर मंडल को टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस कर रही है गहन जांच

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।