Responsive Menu
Add more content here...

“होटल में बैठकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, धनबाद पुलिस ने दबोचे 5 अपराधी”

Spread the love

धनबाद।
धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार इलाके में स्थित मयहर होटल में की गई, जहां आरोपी ठगी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को इस संबंध में पहले से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि साइबर ठगी से जुड़े एक गिरोह की जानकारी मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मयहर होटल में छापा मारकर पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें—

  • 10 मोबाइल फोन
  • 16 सिम कार्ड
  • 38 बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज
  • फिंगरप्रिंट क्लोनिंग उपकरण
  • पेटीएम कंपनी की POS मशीन
  • एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन
  • 6,000 रुपये नकद

शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करते थे। इनमें डीटीओ ई-चालान, एसबीआई रिवार्ड और योनो एसबीआई जैसे नकली लिंक शामिल थे। इन फर्जी ऐप्स के माध्यम से वे ओटीपी और एडमिन एक्सेस हासिल कर बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज चौहान, साहिल खान (उत्तर प्रदेश), पिंटू कुमार मंडल (गिरिडीह), बिकू साह (रोहतास, बिहार) और बसंत कुमार मंडल (भूली, धनबाद) के रूप में हुई है। सभी आरोपी होटल में ठहरकर साइबर ठगी की गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध पर बड़ा अंकुश लगेगा।