Responsive Menu
Add more content here...

जुगसलाई में हथियार के साथ घूम रहा अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किए

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता ( सुमित झा)
जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र से एक स्कूटी सवार युवक को देसी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद इक़बाल के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास पहले से ही मौजूद है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान इक़बाल के पास से

एक देसी कट्टा

चार जिंदा कारतूस

तथा एक स्कूटी
बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना को देखते हुए आगे की जांच कर रही है।