Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: हवाई पट्टी क्षेत्र में पुराना बाज़ार निवासी सुनील कुमार महतो की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी इलाके में रविवार सुबह पुराना बाज़ार निवासी सुनील कुमार महतो का शव मिलने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। शव ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के पास पाया गया।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनील कुमार महतो की हत्या देर रात किए जाने की आशंका है।

शव के आसपास मिनरल वाटर की बोतल, पत्तल में रखा चखना और शराब की खाली बोतल बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से पहले वहां शराब सेवन किया गया था।
युवक के सिर पर धारदार हथियार या भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं।

ध्यान फाउंडेशन की संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा ने बताया कि सुबह गौशाला की ओर जाते समय उन्हें शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।