Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व गोली बरामद

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता
शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगसलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

Read More : बागबेड़ा में बड़ी चोरी: बंद घर से छत काटकर करीब 15 लाख की संपत्ति गायब

पुलिस टीम ने इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से एक 7.65 एमएम का अवैध देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मौके से पुलिस ने 19 वर्षीय मो. शहजादा को गिरफ्तार किया, जो गरीब नवाज कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बरामद सामानों में अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा गोली, एक कार और एक आईफोन मोबाइल शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हथियार के साथ किस उद्देश्य से घूम रहा था।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर देखी जा रही है।